• +91-9810104481 +91-9560035691
  • Change Language :
  • हिंदी

मुक्ति मार्ग

80 /-  INR
उपलब्धता: स्टॉक में है
कैटेगरी: विश्व साहित्य
भाषा: हिन्दी
आईएसबीएन: 8187772204
पृष्ठ: 320
कुल बिक्री: 1841
विशलिस्ट में जोड़ें
कार्ट में डालें

 

भूमिका

अपने उपन्यास ‘फ्रीडम रोड’ के हिंदी संस्करण के लिए यह भूमिका लिखते हुए मुझे अत्यन्त हर्ष हो रहा है। इसका केवल यही अर्थ नहीं कि यह पुस्तक अब एक ऐसी भाषा में प्राप्त हो सकेगी जो एक प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति के करोड़ों लोगों की भाषा है, बल्कि इससे भी अधिक महत्व की बात यह है कि इसके द्वारा यहाँ अमरीका में हमारे संघर्ष का नाता आपके संघर्ष से जुड़ सकेगा। ‘फ्रीडम रोड’ अमरीका की अल्पसंख्यक महान जनता--नीग्रो–जनता--के इतिहास के एक अत्यन्त महान् एवं शोकपूर्ण क्षण की कहानी है। जब से यह लिखी गई है अब तक इसका संसार की लगभग प्रत्येक भाषा में अनुवाद हो चुका है और संसार में सभी जगह औपनिवेशिक जनता द्वारा बड़ी एकरूपता और प्रेम के साथ यह पढ़ी गई है। इसके द्वारा अब मैं यह और भी अच्छी तरह समझ गया हूँ कि उपनिवेशवाद की समस्या, लाभ के लिए लाखों लोगों के शोषण की समस्या सही मानों में हमारी अपनी ही समस्या है... यह एक ऐसा पफोड़ा है जो स्वयं हमारे राष्ट्र में भी पक रहा है और दुनिया के दूसरे देशों में भी। गत नौ वर्षों से अमरीका में हम लोग जो अपने आपको प्रगतिशील समझते हैं, जो शांति से प्यार करते हैं, जनवाद का आदर करते हैं और जो युद्ध और फासिज्म से घृणा करते हैं, पुलिस के दमनकारी राज्य में रह रहे हैं। पहले से कहीं ज्यादा गहराई के साथ हम आज हर जगह की औपनिवेशिक जनता की विपदाएँ, अपमान और शानदार वीरता को समझ गये हैं और एक तरह से उनका और हमारा अनुभव एक ही रहा है।

गत कई वर्षों में हमने हिन्दुस्तान की जनता को शान्ति और भविष्य के दृढ़ समर्थकों के रूप में उठते हुए देखा है और हमने हिन्दुस्तानी जनता की आवाज सुनी है जो शान्ति और मानवता के लिए बुलंद और स्पष्ट आवाज है। क्यों न फिर यह पुस्तक हिन्दुस्तान की और हमारी जनता के बीच एक कड़ी बने और उन भावी सम्बन्धों का श्रीगणेश करे जो किसी दिन और निकट के व स्थायी बन जायेंगे...– और उस समय दुनिया की सारी जनता भाई चारे के साथ मिल–जुलकर रहेगी।

--हावर्ड फास्ट

अभी तक कोई रिव्यु नहीं दिया गया है।

रिव्यु दें

रिव्यु दें

रिव्यु दें

सम्बन्धित पुस्तकें

आपके द्वारा हाल ही में देखी गई पुस्तकें